चूरू। आदर्श विद्या मंदिर, चूरू में आयोजित क्रीड़ा भारती की जिला बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार पूनिया को क्रीड़ा भारती चूरू का जिलाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में जुगल किशोर पूनिया को जिला मंत्री और विद्या चौधरी को तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक की अध्यक्षता शरद शर्मा ने की। इस दौरान प्रांत प्रचारक रामकिशोर कुमावत और प्रांत महिला प्रमुख एडवोकेट गायत्री पूनिया की उपस्थिति में संगठन की गतिविधियों और विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन

युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने युवाओं को खेलों से जोड़ने, जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और संगठन को प्रत्येक क्षेत्र तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

चूरू टाइम्स — चूरू की हर खबर, सच्चाई और भरोसे के साथ।

यह भी पढ़ें: चूरू में UNCCD COP17 से पहले प्री-COP संवाद, अर्जुन राम मेघवाल रहे मौजूद