रैन बसेरा के पास खुले नए क्लिनिक का हुआ उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
चूरू। जिला मुख्यालय स्थित रैन बसेरा के पास रविवार को 'जेजे फार्मेसी एंड क्लिनिक' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका सभापति विनय कुमार गोयनका रहे, जिन्होंने फीता काटकर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंसानियत एकता सेवा समिति के संस्थापक करामत खान और स्थानीय पार्षद बाबू इस्माईल खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभापति विनय कुमार गोयनका ने स्वच्छता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जितनी जरूरी है, उतना ही आवश्यक आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखना भी है। स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का असली आधार है।
इससे पूर्व क्लिनिक के प्रोपराइटर जाहिद कुरैशी ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह में आदिल खान, जमील खान, जुबेर खान, जाफर खान, सुरेश सारस्वत, अरुण भूरिया, मोहम्मद अदनान, इमरान बहलीम, मोहम्मद मुख्तार, समीर खान, साहिल और इरफान सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जुबेर कुरैशी ने आए हुए सभी अतिथियों व आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।





