चूरू: गंगनहर शताब्दी वर्ष के अवसर पर चूरू में रविवार को UNCCD COP-17 प्री-कोप संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाग लिया। संवाद में थार क्षेत्र के जल प्रबंधन, भूमि संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि थार की पारंपरिक जल एवं भूमि प्रबंधन प्रणालियां जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि गंगनहर पश्चिमी राजस्थान के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय बदलाव की महत्वपूर्ण आधारशिला रही है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने जल सुरक्षा, भूमि पुनर्स्थापन, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु अनुकूल कृषि और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

संवाद में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य संस्थानों के अधिकारी, वैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।