चूरू नगरीय निकाय चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई
जिले के चार निकायों में कुल 5 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी वापस ली है इनमें नगरपरिषद चूरू से साजिद खान, नगरपालिका बीदासर से समीम, राजलदेसर से जयचंद और मोहम्मद जब्बार तथा रतनगढ़ से संतोष कुमार इंदौरिया शामिल हैं सभी निर्दलीय उम्मीदवार थे
नाम वापसी के बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी कर दिया गया है
12 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कितने उम्मीदवार
नाम वापसी के बाद सुजानगढ़ में 2, चूरू में 2, सरदारशहर में 5, राजगढ़ में 2, रतननगर में 2, छापर में 2, तारानगर में 2, साहवा में 2, रतनगढ़ में 2, राजलदेसर में 3 और बीदासर में 3 उम्मीदवार मैदान में हैं
विज्ञापन
सरदारशहर में सबसे अधिक 5 उम्मीदवार हैं जबकि सुजानगढ़, चूरू, राजगढ़, रतननगर, छापर, तारानगर, साहवा और रतनगढ़ में 2-2 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं
21 सितंबर को होगा मतदान
अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी
इसके बाद 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया होगी सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी
उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी





