Rajaldesar News। रतनगढ़ क्षेत्र के राजलदेसर में नायब तहसीलदार लगाने की मांग उठी है। वकीलों और स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर कहा कि अधिकारी नहीं होने से लोगों के प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़े काम अटक रहे हैं।
राजलदेसर और आसपास के गांवों से लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जमाबंदी और जमीन से जुड़े कागजों के लिए पहुंचते हैं। वकीलों का कहना है कि कई लोगों को काम नहीं होने पर वापस लौटना पड़ रहा है।
पूजा पारीक लंबे अवकाश पर
वकीलों ने ज्ञापन में लिखा कि नायब तहसीलदार पूजा पारीक लंबे अवकाश पर हैं। अधिकारी नहीं होने से राजलदेसर में प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़े काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी जमीन से जुड़े कागजों और प्रमाण पत्रों में आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है।
रतनगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार भी मुद्दा
ज्ञापन में लिखा कि हरदीप सिंह के पास रतनगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार है। ग्रामीण सेवा शिविरों के कारण काम का बोझ पहले से ज्यादा है।
वकीलों ने कहा कि ऐसे में राजलदेसर आने वाले लोगों की फाइलें समय पर आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। आमजन से जुड़े कामों में देरी से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इन कामों में आ रही दिक्कत
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिसाना प्रकरण, सामान्य प्रार्थना पत्र, जमाबंदी, बैंकिंग से जुड़े 6(1) प्रमाण पत्र, रहन मुक्त प्रमाण पत्र और लघु-सीमांत किसान प्रमाण पत्र जैसे कामों में दिक्कत आ रही है।
वकीलों ने कहा कि इन कामों के लिए किसान, विद्यार्थी और ग्रामीण दूर-दूर से आते हैं। काम नहीं होने पर लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
जल्द अधिकारी लगाने की मांग
वकीलों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राजलदेसर में जल्द नायब तहसीलदार लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारी लगने के बाद लोगों के अटके हुए काम समय पर पूरे हो सकेंगे।
जब तक स्थायी अधिकारी नहीं लगता, तब तक किसी अधिकारी को जिम्मेदारी देने की मांग रखी गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
चूरू और आसपास की हर जरूरी अपडेट के लिए पढ़ते रहें Churu Times।
यह भी पढ़ें:-
घांघू में संदिग्ध हालात में मिला शव: गले पर निशान, हत्या की आशंका




.webp&w=1200&q=75)
.webp&w=1200&q=75)