गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल में पत्र लेखन और हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता आयोजित

रतनगढ़। कस्बे के अगुणा बाजार स्थित गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल में भारतीय डाक विभाग के ‘राखी से रक्षा’ अभियान के तहत सैनिकों के नाम पत्र लेखन और हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लेकर 100 से अधिक राखियां तैयार कीं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए पत्र लिखे और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन

डाक विभाग ने कराया आयोजन

हेड पोस्टमास्टर ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए पत्र लेखन और राखी निर्माण प्रतियोगिता कराई गई।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला और विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिलता है।

विद्यालय प्रधानाचार्य लता गोस्वामी ने आयोजन के लिए डाक विभाग की टीम का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में हेड पोस्टमास्टर ओमप्रकाश मीणा, डाक सहायक जयललिता वर्मा, सौरव रक्षक सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।