झारिया। क्षेत्र में रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारिया PHC में 21 जुलाई को सर्व समाज रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जहां क्षेत्रवासी रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में सहयोग कर सकेंगे।

आयोजक KD खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में रक्त संग्रह का कार्य आशीष कुलहरी ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद के लिए इस पुनीत कार्य में सहयोग दें।

रक्तदान शिविर की जानकारी

📍 स्थान: PHC झारिया
📅 दिनांक: 21 जुलाई
समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कार्यक्रम में डॉ. अहसान गौरी सहित क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

शिविर की तैयारियों में रहेगा इनका सहयोग

शिविर को सफल बनाने में वाहिद तंवर, खुशी मोहम्मद, निसार खान सरपंच, ओमप्रकाश, गोविंद, कैलाश, संजू, संदीप ई-मित्र, दौलतराम जी सारण, सानू तंवर, लतीफ कारी, राजू बना, सलीम खान, सुनील एडवोकेट, बिलाल खान, मुकेश प्रजापत, चेतन भार्गव, सनाउल्लाह, अफजल खान, इमरान तंवर, अल्ताफ खान, सुफियान, राकेश कुमार, जयपाल, सुरेंद्र ई-मित्र, भवानी शर्मा, रोहित मीणा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहेगा।

🩸 आइए रक्तदान करें, जीवन बचाने में अपना योगदान दें।

चूरू और आसपास की हर भरोसेमंद स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहें—चूरू टाइम्स के साथ।


यह भी पढ़ें: घांघू हत्याकांड में तीन दोषियों को आजीवन कारावास