जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे कार्यकर्ता, पुलिस कार्रवाई के विरोध में की नारेबाजी

चूरू। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को शुक्रवार देर रात चूरू रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस नेता सोयल खान डीके, अशोक पंवार सहित कई कार्यकर्ता ट्रेन से दिल्ली रवाना होने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कोतवाली थाना पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।

सोयल खान डीके ने बताया कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

पुलिस की ओर से इस कारवाई के संबंध में देर रात तक कोई अधिकारिक ब्यान जारी नहीं किया गया।

चूरू टाइम्स — चूरू की खबर, भरोसे के साथ।


यह भी पढ़ें: सादुलपुर के ओमप्रकाश हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद