अंतिम दिन नवज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हुआ पौधरोपण

चूरू। इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से चलाए गए सात दिवसीय ‘हरियाली है तो खुशहाली है’ पौधरोपण अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित नवज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए।

समिति के संस्थापक एवं अभियान संयोजक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि एक सप्ताह तक चले अभियान के दौरान चूरू सहित आसपास की तहसीलों और कस्बों में कुल 411 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।

उन्होंने बताया कि पौधरोपण के साथ इनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया है।

विज्ञापन

पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

समिति के उप कोषाध्यक्ष सलमान खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम करने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्कूल डायरेक्टर अरशद खान ने बारिश के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में इंजीनियर जाफर खान, मोहम्मद अली पठान, अयूब खान चायल, अयूब खान गौड़, महबूब खान, रफीक खान तंवर, सत्तार खान और अरमान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बिसाऊ के मदरसा जामिया इनामुल उलूम में लगाए 21 पौधे