सात दिवसीय पौधरोपण अभियान के तहत नीम, सिरस और जामुन के पौधे लगाए; संरक्षण का भी लिया संकल्प
बिसाऊ। इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे सात दिवसीय ‘हरियाली है तो खुशहाली है’ पौधरोपण अभियान के तहत मदरसा जामिया इनामुल उलूम परिसर में पौधरोपण किया गया। अभियान के दौरान परिसर में कुल 21 पौधे लगाए गए।
समिति के संस्थापक और अभियान संयोजक करामत खान ने बताया कि मदरसा परिसर में नीम के 15, सिरस के चार और जामुन के दो पौधे लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम करने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन
पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान मौलवी इस्माईल अमीनी ने उपस्थित लोगों को लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने बारिश के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
पौधरोपण कार्यक्रम में मौलवी वजहुल कमर, कारी मोहम्मद शोएब, माज अहमद खान, रेहान खान, साद खान, समीर खान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल वासिद और अली मुरतजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: चूरू में सात दिवसीय पौधरोपण अभियान शुरू, 400 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य





