चूरू। इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से 9 जुलाई को डॉ. जाकिर हुसैन स्कूल में पौधे लगाकर सात दिवसीय पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। ‘हरियाली है तो खुशहाली है’ अभियान का शुभारंभ समिति के उप कोषाध्यक्ष सलमान खान के नेतृत्व में हुआ।

समिति के संस्थापक एवं अभियान संयोजक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि अभियान के तहत अगले सात दिनों में जिलेभर में 400 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। लगाए गए पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी भी समिति की ओर से ली जाएगी।

समिति के संरक्षक सदस्य आमीन खान ने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल आवेश कुरैशी, अध्यापक रहमान खान, पूर्व कमिश्नर शौकत अली खान, समाजसेवी साबिर खान, मो. रफीक राजगढ़िया, प्रधानाध्यापक अशफाक खान, अध्यापिका योगिता जांगिड़, अध्यापिका सायमा बानो, अध्यापक जाबिर खान, अरमान खान, असलम खान, सलीम खिलजी, जाकिर खान रेलवे और अकरम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

समिति के व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने उपस्थित लोगों का आभार जताया।

चूरू की हर हलचल पर नजर—चूरू टाइम्स के साथ।

यह खबर भी पढ़ें: गांव गाजसर में जमीन विवाद को लेकर युवक पर हमला, भरतिया अस्पताल में इलाज जारी