रतनगढ़ के वार्ड नंबर 45 और 1 में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करवाने और गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिकाअधिकारी भवानीशंकर व्यास, सहायक अभियंता सद्दाम हुसैन और कनिष्ठ अभियंता सुनील मंडार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा और जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश महर्षि सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्यजन और दोनों वार्डों के निवासी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 45 और 1 में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति देखी गई। महर्षि ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों को तय समय के अनुसार पूरा करवाया जाए और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।



.webp&w=1200&q=75)
.webp&w=1200&q=75)
