चूरू। नगर परिषद चुनाव के लिए वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस प्रत्याशी नसीम जमील चौहान के चुनाव कार्यालय की शुरुआत हुई। कालू खान की चक्की के पास स्थित कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया।

उद्घाटन के मौके पर जुलूस के साथ पहुंचे युवाओं ने आतिशबाजी कर रफीक मंडेलिया का स्वागत किया। इसके बाद हुई सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वार्ड में चुनाव को लेकर चर्चा की।

रफीक मंडेलिया ने नसीम जमील चौहान के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर वार्ड के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

विज्ञापन

कार्यक्रम में रफीक मंडेलिया और युवा नेता इरशाद मंडेलिया का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में नौरंग तंवर सैनी, सुरेश कुमार सैनी, श्रवण गुर्जर, बजरंग बजाड़, कमल कुमार, केशरा राम, कासम खान और हरिराम सैनी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, मोहनलाल आर्य, सोहनलाल मेघवाल, जयचंद मेघवाल, एडवोकेट आनंद सैनी और आदुराम न्यौल सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी नसीम जमील चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।