चूरू। नगरपरिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 44 में भाजपा प्रत्याशी विनय उर्फ शेरू गोयनका के जनसंपर्क अभियान के दौरान अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने उनके कार्यालय पहुंचकर अभिनंदन किया।

इस दौरान गोयनका ने वार्ड में विकास कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर संबंधित स्तर पर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। गोयनका ने वार्ड में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड के स्थानीय लोग मौजूद रहे।