चूरू। सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया को गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। सूरजगढ़ के रानी बाग होटल में 1 सितंबर को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
आयोजक संस्था के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी के अनुसार, सूरजगढ़ में हर वर्ष 1 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को गांधी सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
इस वर्ष सामाजिक क्षेत्र से चूरू के सुनील मेघवाल झारिया को गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026 के लिए सम्मानित किया गया।
सुनील मेघवाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर शहर के प्रभारी हैं। वे सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं।
सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने सुनील मेघवाल को बधाई दी।





