सहजूसर (चूरू): ग्राम सहजूसर में मैक्स ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉ. प्रगणेश पटेल एवं उनकी टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
शिविर में शेर खान मलकान ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. प्रगणेश पटेल एवं मैक्स ग्लोबल हॉस्पिटल की टीम का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके





