ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बहनों ने बंदियों और जेल स्टाफ के साथ मनाया रक्षाबंधन

सादुलपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सादुलपुर उपकारागृह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 150 बंदियों को रक्षा सूत्र बांधे गए और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

राजयोगिनी शोभा बहन और पूनम बहन ने बंदियों को तिलक लगाकर राखी बांधी। इस दौरान नशे से दूरी बनाने, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

बंदियों के साथ उपकारागृह में तैनात कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधे गए।

कार्यक्रम में अधिवक्ता बृजमोहन शर्मा और प्रताप सिंह भोजाणिया ने भी विचार रखे। उन्होंने बंदियों से भविष्य में बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने और गलत आदतों से दूरी बनाने की बात कही।

उपकारागृह प्रभारी नाथू सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों का आभार जताया।

ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से नशामुक्ति को लेकर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सादुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी इसी विषय को प्रमुखता से रखा गया।