सादुलपुर (चूरू)। वीर तेजा सेना राजस्थान की ओर से आगामी 3 सितंबर को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0’ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सादुलपुर में किया गया।
सादुलपुर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल कस्वां ने ‘राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयोजन समिति की ओर से राहुल कस्वां को कार्यक्रम में युवा मार्गदर्शन प्रदाता के रूप में आमंत्रित किया गया है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में वीर तेजा सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम बिजारणिया, महामंत्री सचिन पिलानिया, चूरू जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुडानिया सहित कुलदीप पूनिया, प्रशांत चाहर, भीम बेनीवाल और हरविंद गढ़वाल मौजूद रहे।
3 सितंबर को जयपुर में होगा कार्यक्रम
वीर तेजा सेना राजस्थान द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0’ का आयोजन 3 सितंबर को जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं और सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों पर संवाद होने की जानकारी दी गई है।





