चूरू, 7 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट का 49वां जन्मदिन चूरू जिला मुख्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के सानिध्य में आयोजित हुआ।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों में भाग लिया। तारानगर रोड स्थित पिंजरा पोल में गायों को गुड़ खिलाया गया और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने सचिन पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि सचिन पायलट भविष्य में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करें।
कार्यक्रम में मोहन ट्रेलर, लालचंद खींची, मुकेश महनसरिया, कृष्णा राम बाबल, अमर सिंह दनेवा, सारू लोहार, ललित मेघवाल, दिव्य धनावत, लतीफ खान, रौनक महनसरिया, शिवम सोनी, लक्ष्मण मेहरा और आबिद मलनस सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





