पुलिस के अनुसार बाइपास क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली सफलता; NDPS Act के तहत मामला दर्ज

राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने एक युवक को 6.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान राजगढ़-चूरू रोड स्थित पिलानी पुलिया बाइपास क्षेत्र में एक युवक दिखाई दिया।

तलाशी में मिला मादक पदार्थ

पुलिस के मुताबिक युवक पुलिस वाहन देखकर वहां से जाने लगा। पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास एक पारदर्शी थैली मिली, जिसमें भूरे रंग का पदार्थ था। पुलिस के अनुसार पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) पाया गया, जिसका वजन 6.20 ग्राम था।

युवक की पहचान लक्की पुत्र जैन सांसी, निवासी राजगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उसके पास मादक पदार्थ रखने से संबंधित कोई अनुमति या दस्तावेज नहीं मिले।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले की जांच हमीरवास थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।