चूरू। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में चूरू जिले की जिम्मेदारी भालेरी निवासी मोहम्मद असलम भाटी को सौंपी गई है। भाटी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का चूरू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मोहम्मद असलम भाटी का मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार की अनुशंसा पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
भाटी के मनोनयन के बाद भालेरी, तारानगर और चूरू क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं।
भालेरी क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया है। भाटी अब जिले में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे।





