चूरू। सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट की पालना करते हुए लाधड़िया गांव निवासी राहुल कुमार नायक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर एडीजे कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को राहुल कुमार नायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे लाधड़िया गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट से जुड़ा मामला वर्ष 2021 से न्यायालय में विचाराधीन है। गिरफ्तारी वारंट की पालना में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।





