चूरू-सरदारशहर मार्ग पर हुआ हादसा; टक्कर में गोवंश की मौत, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

चूरू। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के खारिया गांव के पास गुरुवार को चूरू-सरदारशहर मार्ग पर अचानक सड़क पर आए गोवंश से एक कार टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामदेवरा निवासी 28 वर्षीय सुभाष कार से चूरू से अपने गांव लौट रहा था। खारिया गांव के पास अचानक गोवंश सड़क पर आ गया और कार उससे टकरा गई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घायल चालक को उपचार के लिए चूरू के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: अग्रसेन नगर के सूने मकान में चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार