चूरू-सरदारशहर रोड पर रामपुराबास के पास शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रामपुराबास निवासी 35 वर्षीय दयानंद जांगिड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार ढाणी डेगा, सरदारशहर निवासी 53 वर्षीय मंगलचंद घायल हो गए।
ग्रामीण दोनों को अपनी गाड़ी से चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने दयानंद जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया। घायल मंगलचंद का इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया जा रहा है।
छुट्टी पर घर आए हुए थे मंगलचंद
जानकारी के अनुसार मंगलचंद भारतीय सेना में कार्यरत हैं और फिलहाल छुट्टी पर अपने घर आए हुए हैं। शुक्रवार को वे बाइक से गांव से चूरू किसी काम के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
रामपुराबास के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। स्कूटी पर दयानंद जांगिड़ सवार थे।
ग्रामीणों ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने (श्रवण कुमार, मेजर खान) दोनों को अपनी गाड़ी से डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को दी।
परिजनों के पहुंचने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
मृतक के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





