चूरू। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत चूरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

AGTF टीम, राजगढ़ थाना और हमीरवास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ही दिन में तीन अलग-अलग ऑपरेशन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 2 अवैध देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में लालचंद उर्फ लाला (हनुमानगढ़) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में विजयपाल (चूरू) को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई।

तीसरी कार्रवाई में रवि कुमार (चूरू) को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।

चूरू पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध हथियारों पर नियंत्रण, गैंगस्टर गतिविधियों पर रोक तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस ने आमजन से अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील करते हुए बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।