चूरू। जिले के पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने 35 पुलिस निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया है।
फेरबदल के तहत जिले के कई प्रमुख थानों के थानाधिकारी बदले गए हैं। महिला थाना, साइबर थाना, यातायात शाखा, जिला विशेष शाखा और जिला विशेष टीम में भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
गौरव खिड़िया बने चूरू कोतवाली के नए थानाधिकारी
जारी आदेश के अनुसार गौरव खिड़िया को कोतवाली चूरू का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इंद्रलाल को सदर चूरू थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
कुसुमलता को महिला थाना चूरू का थानाधिकारी बनाया गया है, जबकि कमल कुमार को साइबर थाना चूरू का प्रभार सौंपा गया है।
मोहर सिंह मीणा और पृथ्वीराज को कोतवाली चूरू में पदस्थापित किया गया है।
सुजानगढ़ और रतनगढ़ में भी बदले SHO
मुकुट बिहारी को सुजानगढ़ और सुखराम चोटिया को सदर सुजानगढ़ का थानाधिकारी बनाया गया है। संदीप कुमार को रतनगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है।
मोटाराम को छापर, शंकरलाल को सालासर, बेगाराम को राजलदेसर और रणपाल बिश्नोई को हमीरवास का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
महेंद्र कुमार को सांडवा में पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
तारानगर, साहवा और बीदासर में अधिकारियों की तैनाती
पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है। जगदीश सिंह को साहवा, कृष्ण कुमार को बीदासर और अजय कुमार को भालेरी में लगाया गया है।
धीरेन्द्र सिंह को सरदारशहर, पुष्पेंद्र सिंह को तारानगर और जयप्रकाश झाझड़िया को दूधवाखारा की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार स्वामी को यातायात शाखा का प्रभारी बनाया गया है। देवेन्द्र सोनी को जिला विशेष शाखा की कमान सौंपी गई है।
उप-निरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल
उप-निरीक्षकों की पोस्टिंग में भी बदलाव किया गया है। धर्मेंद्र सिंह को सिद्धमुख, सुभाष चंद्र को रतननगर और कमलेश कुमार को राजगढ़ में पदस्थापित किया गया है।
किशनाराम को जिला विशेष टीम यानी DST का प्रभारी बनाया गया है। हंसराज गुर्जर को गोठश्या चौकी भेजा गया है।
कोहर सिंह को सुजानगढ़ और दलीप सिंह को सरदारशहर में नियुक्त किया गया है।
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित और पदस्थापित सभी अधिकारियों को अपने नए स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
इस आदेश के बाद जिले के कई प्रमुख थानों, पुलिस शाखाओं और विशेष इकाइयों के प्रभार में बदलाव हो गया है।
चूरू जिले की ताजा स्थानीय और प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहें चूरू टाइम्स।





