जयपुर में हुई राजस्थान स्टेट लेवल चैंपियनशिप में पैडल हाउस के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में हासिल की सफलता

चूरू। जयपुर में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित 5वीं राजस्थान स्टेट लेवल पिकलबॉल चैंपियनशिप-2026 में चूरू के पैडल हाउस खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीते हैं।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों का चयन कोच्चि (केरल) में होने वाली नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

अंडर-12 और अंडर-19 वर्ग में मिली सफलता

अंडर-12 वर्ग में उज्ज्वल वर्मा ने सिंगल मुकाबले में सिल्वर मेडल और गगन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। डबल्स मुकाबले में प्रिंस वर्मा और गगन की जोड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि उज्ज्वल वर्मा ने डबल्स में सिल्वर मेडल जीता।

विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में विदित और पनास की जोड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अन्य आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक

अंडर-14 वर्ग में विदित और गौरव स्वामी की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर-16 वर्ग में विदित और हर्ष वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

महिला 35+ वर्ग में सालू टाडा ने सिंगल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। डबल्स में शकुंतला पूनिया और सालू टाडा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 50+ वर्ग के सिंगल मुकाबले में संजय पूनिया ने सिल्वर मेडल जीता।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले चूरू के खिलाड़ियों का चयन कोच्चि (केरल) में आयोजित होने वाली नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।