6 अगस्त को युवती सामान लेने घर से निकली थीं; मोबाइल बंद मिलने और कोई सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
चूरू। सदर थाना क्षेत्र की ओम कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती 6 अगस्त से लापता हैं। वह घर से सामान लेने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।
युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों के साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की।
विज्ञापन
मोबाइल पर संपर्क करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
परिवार के अनुसार युवती का स्वास्थ्य संबंधी उपचार चल रहा है और वह नियमित दवाएं लेती हैं। घर से निकलते समय दवाएं साथ नहीं होने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।





