SC, ST, OBC और महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षण तय; जिला परिषद सभागार में हुई प्रक्रिया
चूरू। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए चूरू जिले के 11 नगर निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए वार्डों का श्रेणीवार आवंटन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और आमजन शामिल हुए।
विज्ञापन
इन 11 निकायों के वार्डों के लिए हुई लॉटरी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी के अनुसार राजगढ़, तारानगर, साहवा, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर और बीदासर नगरपालिका के साथ चूरू, सरदारशहर और सुजानगढ़ नगरपरिषद के वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया।
लॉटरी की पर्चियां बच्चों से निकलवाई गईं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
प्रक्रिया के दौरान सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कलक्टर अभिषेक सुराणा ने उपस्थित लोगों को वार्ड आरक्षण और लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत आयोजित की गई।





