चूरू समाचार (Churu Samachar) ब्यूरो: युवाओं और छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर चूरू जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 17 जून को कोटा में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय 'छात्र युवा सम्मेलन' को लेकर चूरू (Churu) के गलियारों से बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस महासम्मेलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे, जहां वे सीधे युवाओं से संवाद करेंगे।

रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में तैयारियां पूरी

इस कार्यक्रम को लेकर चूरू जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में चूरू जिला मुख्यालय सहित सुजानगढ़ (Sujangarh ) क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और छात्र संगठन से जुड़े युवाओं का एक बड़ा दल कल (16 जून) की रात को ही विशेष वाहनों से कोटा के लिए रवाना होगा। स्थानीय स्तर पर वाहनों और रूट चार्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सम्मेलन में उठेंगे ये प्रमुख मुद्दे

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी इस सम्मेलन में युवाओं के भविष्य और देश की वर्तमान व्यवस्था से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों पर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना है, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दे उठाए जाएंगे:

  • NEET पेपर लीक मामला और छात्रों का भविष्य।

  • ✅सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताएं।

विज्ञापन

  • ✅देश और प्रदेश के युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी का संकट।

  • ✅वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

  • ✅युवाओं के लिए रोजगार और करियर के अवसर

  • इस छात्र युवा सम्मेलन को आगामी दिनों में युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करने वाले एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।

    चूरू जिले की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए जुड़े रहें Churu Times के साथ।