चूरू। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तारानगर रोड स्थित कोसीधोरा के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 55 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
बरामद हेरोइन की कीमत करीब 5 लाख रुपए
पुलिस के अनुसार जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपी इसे शहर में सप्लाई करने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।
कोसीधोरा के पास रोका, तलाशी में मिला मादक पदार्थ
जानकारी के अनुसार पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई को लेकर इनपुट मिला था। इसके बाद टीम ने तारानगर रोड पर निगरानी बढ़ाई और कोसीधोरा के पास संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से हेरोइन बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ अभियान जारी
चूरू जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Churu Times – चूरू की हर ताजा और भरोसेमंद खबर, सबसे पहले।
यह भी पढ़ें:
चूरू में यमुना पानी पाइपलाइन प्रोजेक्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट





