चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में रविवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराने की कोशिश की। विवाद शांत नहीं होने पर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची के इलाज के लिए बीदासर से आई थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, बीदासर की एक महिला अपनी बेटी का इलाज करवाने के लिए चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल आई थी। महिला का अपने पति अनिल के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।
इसी दौरान अनिल भी अस्पताल पहुंच गया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में बहस में बदल गई।
भाई को बुलाने के बाद बढ़ी तनातनी
महिला ने विवाद बढ़ता देख अपने भाई रमेश को अस्पताल बुला लिया। रमेश के पहुंचने के बाद अनिल और रमेश के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कुछ ही देर में दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली।
पुलिस ने समझाइश की, नहीं माने दोनों
कोतवाली पुलिस ने अनिल और रमेश को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी दोनों शांत नहीं हुए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
अनिल और रमेश को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने बीदासर निवासी 36 वर्षीय अनिल जांगिड़ और चूरू निवासी 24 वर्षीय रमेश जांगिड़ को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है।
एसडीएम कोर्ट में किया पेश
कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
चूरू और आसपास की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें चूरू टाइम्स के साथ।





