शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप के तहत हुआ आयोजन, राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

चूरू, 22 जुलाई 2026। शहर के नेचर पार्क में बुधवार को शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को पट्टा संबंधी दस्तावेज सौंपे गए।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र राठौड़ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। अतिथियों ने लाभार्थियों को पट्टा दस्तावेज प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के साथ अतिथियों ने सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं।

चूरू जिले की स्थानीय, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें चूरू टाइम्स

यह भी पढ़ें: झारिया में सर्व समाज रक्तदान शिविर संपन्न, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह