चूरू। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत चूरू में महिला वॉलिंटियर्स के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, कानून और उनके अधिकारों से जुड़ी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला वॉलिंटियर्स को ऑपरेशन गरिमा और पॉक्सो अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए गुड टच और बैड टच की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने और उसके इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य सहायता नंबरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला वॉलिंटियर्स को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपने कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन क्लीन स्वीप में तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद





