चूरू। राजकीय लोहिया महाविद्यालय के बाहर सोमवार, 3 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव करवाने और राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने अनशन शुरू किया।

पूर्व छात्रसंघ महासचिव पुलकित चौधरी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पुलकित चौधरी और छात्र प्रतिनिधि सुरेंद्र बरोड़ अनशन पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने इसे आमरण अनशन बताते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।

पुलकित चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थी पिछले कई दिनों से सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों की मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि मांगें स्वीकार होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधि सुरेंद्र बरोड़ ने छात्रसंघ चुनाव को विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए सरकार से चुनाव करवाने की मांग की।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव के साथ ही राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिए जाने की मांग भी उठाई।

इस दौरान अमन चौधरी, अनिल बुडानिया, सूफियान डीके, अंकित प्रधान, राकेश सूरतपुरा, आलोक खारड़िया, राहुल डगला, मुदसिर खान, अमित मेहरा, जाहिद खान, तौफीक खान, अरबाज खान और नवीन सैनी सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।