चूरू।
शहर के लोहिया महाविद्यालय के सामने विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई के पूर्व महासचिव पुलकित चौधरी और सुरेन्द्र बरोड़ के नेतृत्व में चल रहे आमरण अनशन एवं धरना-प्रदर्शन को मंगलवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सचिव मुश्ताक खान का समर्थन मिला।
धरना स्थल पर पहुंचे मुश्ताक खान ने अनशनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से उठाई गई मांगों को प्रदेश और राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने छात्रों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने और आमरण अनशन समाप्त करने की अपील भी की।
विज्ञापन
छात्रों की मांगों के समाधान की उठाई मांग
इस दौरान यूथ कांग्रेस के महासचिव महेश ढूकिया ने कहा कि छात्रों की मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हुआ तो इसका असर आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में देखने को मिल सकता है।
कई छात्र नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन के दौरान अनिल बुडानिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल भाकर, छात्र नेता फरमान खान, युवा महासचिव गुलजार खान, राकेश कस्वां, अजय चौधरी, रोहिताश कुल्हरी, राहुल कुमार, लतीफ खान, चन्दगी कुल्हरी, अरसद खान, सोयल, नवीन सैनी, मेहरान खान और राहुल बरोड़ सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





