चूरू| नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को दिव्यांग और ट्रांसजेंडर मतदाताओं के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘वोट का संकल्प, लोकतंत्र का विकल्प’ थीम के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने मौजूद लोगों को नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में मतदान करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय से चुटकी बाई, संजू और सोनू, स्कॉप एनजीओ से मनीष कुमार के अलावा दिव्यांग मतदाता और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ, चूरू की ओर से भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ब्लॉक दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ प्रभारी नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में पवन कुमार पूनियां, अश्विनी कौशिक, मुकेश भाटी, सुभाष और अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शैक्षणिक स्टाफ ने मतदान की शपथ ली। इन संस्थानों में दिव्यांग और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।





