चूरू। मित्र परिषद की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी किशनलाल गहलोनिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में परिषद पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल, साफा और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समारोह में सीडीओ संतोष महर्षि, मित्र परिषद अध्यक्ष संदीप पाटिल, नगर श्री सचिव श्यामसुंदर शर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सांवरमल गहलोनिया और रियाजत खान मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि गहलोनिया ने अपने कार्यकाल के दौरान आमजन से बेहतर संवाद बनाए रखा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

सीडीओ संतोष महर्षि ने कहा कि सेवाकाल में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करने वाले अधिकारियों को समाज याद रखता है। शिक्षा विद् श्यामसुंदर शर्मा ने भी उनके व्यवहार और कार्यशैली की सराहना की।

मित्र परिषद संरक्षक विजेंद्र दाधीच ने बताया कि परिषद की ओर से समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाता है।

समारोह में परिषद के सदस्य और शहर के कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।