चूरू, 9 अगस्त। सेठानी के जोहड़ मैदान पर चूरू प्रीमियर लीग (CPL-3) ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने किया। पहले दिन खेले गए तीन मैचों में ए.के. कंस्ट्रक्शन ने दो, जबकि सांसी क्रिकेट टीम ने एक मुकाबला जीता।

उद्घाटन कार्यक्रम से पहले तनवीर खान शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सेठानी के जोहड़ मैदान पहुंचे।

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलता है मंच: तनवीर खान

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तनवीर खान ने खेल भावना को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। साथ ही अनुशासन, टीमवर्क और आपसी सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने चूरू में खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

पहले दिन ए.के. कंस्ट्रक्शन की दो जीत

विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच ए.के. कंस्ट्रक्शन अंगूना मोहल्ला और नया बास की टीमों के बीच खेला गया। इसमें ए.के. कंस्ट्रक्शन ने जीत दर्ज की।

दूसरे मैच में सांसी क्रिकेट टीम ने भूतिया बास को हराकर जीत हासिल की।

तीसरे मैच में ए.के. कंस्ट्रक्शन ने सांसी क्रिकेट टीम को हराकर दिन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

फ्लड लाइट्स की रोशनी में खेले गए मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पहुंचे। दर्शकों ने देर रात तक चले मुकाबलों का आनंद लिया।

उद्घाटन कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रंणजीत सातडा, एडवोकेट सुरेश कल्ला, मदन पूनिया, नासिर खान एडवोकेट, अली हसन, आसिफ खान, जाबीर खान, अमित शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्यारेलाल, दीपक स्वामी, सलीम खान, शहजाद खान, शाहरुख खान, मारूफ खान और चंद्रभान शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।