चूरू। आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार, 2 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता बसंत शर्मा ने की।

बैठक में तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक भास्कर शर्मा, जिला मंत्री अभिषेक चोटीया, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। चूरू विधानसभा की जिम्मेदारी रजत शर्मा, सुजानगढ़ की हरीश वर्मा, सरदारशहर की सूर्यप्रकाश ढाका, राजगढ़ की जयपाल सिंह, रतनगढ़ की निखिल इंदौरियां और तारानगर विधानसभा की जिम्मेदारी विशाल शर्मा को दी गई।

बैठक में बसंत शर्मा ने पदाधिकारियों से तिरंगा यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।