ब्यावर में हुई विद्या भारती राज्य स्तरीय प्रतियोगिता; आदर्श विद्या मंदिर के पांचों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे
चूरू, 24 अगस्त। आदर्श विद्या मंदिर, चूरू के पांच खिलाड़ियों ने विद्या भारती राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। प्रतियोगिता 22 और 23 अगस्त को ब्यावर में आयोजित हुई।
विज्ञापन
चूरू से आभा चरण, आकाश सिंह, वैभव हरित, परमवीर सिंह और मोहित तंवर ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि पांचों खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश में होने वाली विद्या भारती राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम की दल प्रभारी विजय लक्ष्मी रहीं।
प्रतियोगिता के बाद विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य किशन लाल सैनी, मनीष कुमार हरित और विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।





