तारानगर। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘समरस संकल्प अभियान–कलश वंदन यात्रा’ तारानगर विधानसभा क्षेत्र के बुचावास मंडल पहुंची। सातमील, बुचावास, तोगावास और भालेरी में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ कलश वंदन किया गया। कार्यक्रमों में स्थानीय ग्रामीणों के साथ भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा मौजूद रहे।

समानता और सामाजिक समरसता के संदेश पर जोर

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा प्रभारी राकेश जांगिड ने संत रविदास के विचारों का उल्लेख करते हुए समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश पर जोर दिया।

विज्ञापन

जांगिड ने कहा कि संत रविदास ने समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव साथ लेकर आगे बढ़ने की सीख दी। उनके मुताबिक ‘समरस संकल्प अभियान’ के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार वर्तमान समय में भी सामाजिक समरसता के संदर्भ में महत्वपूर्ण हैं।

यात्रा के दौरान मौजूद संत-महात्माओं और वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। बुचावास मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह तंवर की अगुवाई में हुए कार्यक्रमों में शहर मंडल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।