भालेरी। बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या को लेकर जावेद भालेरीवाला की अगुवाई में ग्रामीणों ने भालेरी जीएसएस पर ज्ञापन सौंपा।
विद्युत निगम के साहवा उपखंड के सहायक अभियंता को संबोधित ज्ञापन वहां मौजूद कार्मिकों को दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति संबंधी परेशानी बनी हुई है। उन्होंने कटौती और वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की। लिखित ज्ञापन के साथ कार्मिकों को मौखिक रूप से भी स्थिति से अवगत कराया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अनिल शर्मा, विजय कुमार शर्मा, प्रदीप सुथार, यशपाल, कन्हैया अग्रवाल, रवि शर्मा, शिवकुमार सैनी, मुस्तकीम, इमरान, श्रवण शर्मा और संदीप राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।





