10 अगस्त की घटना में पीड़ित ने लगाया था मारपीट, मोबाइल तोड़ने और रुपये ले जाने का आरोप
तारानगर। ई-मित्र संचालक पर हमले के मामले में तारानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामलाल, कुलदीप उर्फ छंगा, नसीब उर्फ धारे और सुनील बागड़ी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना 10 अगस्त की रात अलायला रोड स्थित BSNL टावर के पास हुई थी। पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने मिर्च पाउडर डालकर कुल्हाड़ी और सरियों से हमला किया।
विज्ञापन
मोबाइल तोड़ने और रुपये ले जाने का आरोप
पीड़ित के अनुसार हमले के दौरान उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया और करीब 1800 रुपये ले लिए गए। शिकायत में चोट लगने की बात भी बताई गई थी।
मामले को लेकर तारानगर थाने में प्रकरण संख्या 183/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रंजिश को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच
पीड़ित पक्ष ने मनरेगा से जुड़ी शिकायत को लेकर रंजिश होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई DSP रोहित सांखला के सुपरविजन में CI पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।





