चूरू। सरदारशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को सरदारशहर-कालू रोड पर खुड़िया गांव के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान कालू की तरफ से एक बिना नंबर की स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार ने नाकाबंदी पार कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को रुकवाया और उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर स्कूटी सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है

नरेन्द्र सिंह (30 वर्ष)
निवासी रंगाईसर, थाना व तहसील सरदारशहर, जिला चूरू।

विज्ञापन

कन्हैयालाल (31 वर्ष)
निवासी वार्ड नंबर 13, कालू, जिला बीकानेर।

हैप्पी सिंह (29 वर्ष)
निवासी देसू जोधा, थाना सिटी डबवाली, जिला सिरसा।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार और पुलिस उप अधीक्षक सरदारशहर कुलदीप वालिया RPS के निर्देशन में थाना अधिकारी धीरेन्द्र शेखावत के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

कार्रवाई में उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, सहायक उप निरीक्षक प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, रामचन्द्र, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल नन्दलाल सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।