55 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त, 30 किलो गांजा और 9,044 नशीली टैबलेट शामिल
चूरू। चूरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त करीब 55 क्विंटल 23 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा व छिलका, 30 किलोग्राम गांजा और 9,044 नशीली टैबलेट का विधिसम्मत निस्तारण किया। पुलिस ने इन मादक पदार्थों की अनुमानित कुल कीमत करीब 8 करोड़ 45 लाख 71 हजार रुपये बताई है।
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, निस्तारण की कार्रवाई मालसर स्थित सरदारशहर एग्री एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता वाली समिति की निगरानी में कार्रवाई
मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद की अध्यक्षता में गठित औषधि व्ययन समिति की निगरानी में पूरी की गई।
कार्रवाई में जब्त डोडा पोस्त चूरा व छिलका, गांजा और नशीली टैबलेट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारित किया गया।
NDPS Act की धारा 52A के तहत निस्तारण
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई NDPS Act, 1985 की धारा 52A के प्रावधानों के तहत की गई। इसके तहत जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया।





