गांगियासर। गांगियासर-घांघू रोड पर मिला एक कीमती मोबाइल उसके मालिक तक पहुंचाकर गलगटी निवासी आसिब भाटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। आसिब को रास्ते में Vivo कंपनी का मोबाइल मिला था। कुछ देर बाद फोन पर आई कॉल के जरिए मालिक से संपर्क हुआ और मोबाइल सुरक्षित उसे लौटा दिया गया।
आसिब भाटी ने बताया कि वे गांगियासर से घांघू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उन्हें एक मोबाइल पड़ा मिला। उन्होंने फोन अपने पास सुरक्षित रख लिया, ताकि उसके मालिक तक पहुंचाया जा सके।
फोन पर आई कॉल से हुआ मालिक से संपर्क
कुछ देर बाद मोबाइल पर कॉल आई। आसिब ने कॉल रिसीव कर सामने वाले व्यक्ति को बताया कि फोन उन्हें सड़क पर मिला है और वे गांगियासर में गोगामेड़ी के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
मोबाइल सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही उसके मालिक गांगियासर निवासी तैयब मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसिब ने फोन उन्हें सौंप दिया।
मोबाइल में थे जरूरी दस्तावेज
अपना फोन वापस मिलने पर तैयब ने राहत जताई। उन्होंने बताया कि मोबाइल में उनके कई जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित थी। तैयब के अनुसार फोन की कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
मोबाइल वापस मिलने के बाद उन्होंने आसिब भाटी का आभार जताया। सड़क पर मिला फोन सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचाने का आसिब का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी और ईमानदारी का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।





