चूरू जिले की तारानगर तहसील के छोटे से गांव बाँय से निकलकर फ़रियाद ख़ान ने डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वह सोशल मीडिया पर “Taranagar Aala Youtuber” के नाम से मशहूर हैं और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
फ़रियाद ख़ान YouTube, Facebook और Instagram के जरिए देश-दुनिया की खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो को समझाना हो, सामाजिक मुद्दों को उठाना हो या geopolitical news को shorts वीडियो के रूप में सरल तरीके से पेश करना हो, उनकी अलग शैली ने दर्शकों के बीच खास भरोसा बनाया है।
आज उनके YouTube चैनल पर 7 मिलियन से ज्यादा subscribers हैं। Facebook पर 3 लाख से अधिक followers और Instagram पर 1.75 लाख से ज्यादा followers उनके साथ जुड़े हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि को YouTube के Gold Play Button और Silver Play Button से भी सम्मान मिला है।
हालांकि यह सफलता इतनी आसान नहीं थी। फ़रियाद ख़ान बताते हैं कि साल 2017 में उन्होंने YouTuber बनने का सपना देखा था। उस समय उनके पास सिर्फ एक Samsung J2 मोबाइल था, जिसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया और लगातार मेहनत जारी रखी।
YouTube से उनकी पहली कमाई करीब 7,500 रुपये हुई, जिससे उन्होंने दूसरा फोन खरीदा और अपने सफर को आगे बढ़ाया। संघर्ष का दौर इतना कठिन था कि एक समय उन्हें अपना 50 हजार subscribers वाला चैनल भी बेचना पड़ा, ताकि वह नया और बेहतर फोन खरीद सकें।
नवंबर 2023 में उन्होंने नया Shorts चैनल शुरू किया। शुरुआत में हालात बेहद मुश्किल रहे। लगातार करीब 500 वीडियो तक लगभग zero views आते रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और धैर्य के बाद एक दिन उनका चैनल लोगों तक पहुंचने लगा और कुछ ही समय में 1 million subscribers पूरे हो गए।
विज्ञापन
फ़रियाद ख़ान बताते हैं कि शुरुआती दिनों में परिवार और गांव के कई लोग उनका मजाक उड़ाते थे। कुछ लोग उन्हें “पागल” तक कहते थे। लेकिन जब YouTube से पहचान मिलने लगी, Gold Play Button आया और अच्छी earning शुरू हुई, तब परिवार का नजरिया भी बदल गया और धीरे-धीरे उन्हें पूरा समर्थन मिलने लगा।
न्यूज़ में रुचि होने के कारण उन्होंने खबरों को अपने अंदाज में explain करना शुरू किया। आज उनकी वीडियो सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि लोगों तक जानकारी पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी हैं। खासकर युवा वर्ग उनकी वीडियो को काफी पसंद करता है।
भविष्य को लेकर फ़रियाद ख़ान का सपना बेहद साफ है। वह अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देना चाहते हैं और अपने गांव, तहसील तथा चूरू जिले का नाम देश-दुनिया में रोशन करना चाहते हैं। Instagram पर 1 million followers और YouTube पर 10 million subscribers के साथ Diamond Play Button हासिल करना उनका अगला लक्ष्य है।
युवाओं के लिए फ़रियाद ख़ान का संदेश है:
“मेहनत करते रहो, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। शुरुआत में लोग मजाक उड़ाएंगे, लेकिन अगर आप लगातार मेहनत करते रहेंगे तो वही लोग एक दिन आपकी सफलता की तारीफ करेंगे।”
चूरू की आवाज़ और स्थानीय खबरों का भरोसेमंद मंच — Churu Times।
.webp&w=1200&q=75)




