नोखा। नोखा क्षेत्र के भामटसर गांव के पास रविवार तड़के करीब 3 बजे एक निजी बस और कैंपर की टक्कर हो गई।

हादसे में नोखा निवासी गोपाल लखारा की मौत हो गई, जबकि आठ युवक घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल निजी बस जैन ट्रेवल्स की बताई जा रही है। कैंपर में सवार युवक देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में मंगला आरती के दर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

घायल युवक सुजानगढ़ रोड स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नोखा थाना प्रभारी सीआई गोविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।