साबीर बेहलीम के चारों बच्चे कर चुके हैं परीक्षा क्वालिफाई; मोहम्मद असलम भाटी ने दी बधाई

भालेरी। गांव के तीन अभ्यर्थियों आयशा बेहलीम, तय्युब बेहलीम और अमन राठौड़ ने NEET परीक्षा क्वालिफाई की है। आयशा और तय्युब, साबीर बेहलीम के बच्चे हैं, जबकि अमन राठौड़ रामसिंह राठौड़ के पुत्र हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चूरू जिलाध्यक्ष एवं भालेरी निवासी असलम भाटी ने तीनों अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मोहम्मद असलम भाटी ने बताया कि साबीर बेहलीम के तीन बेटे और एक बेटी हैं तथा चारों NEET परीक्षा क्वालिफाई कर चुके हैं। उन्होंने इस उपलब्धि पर साबीर बेहलीम और उनके परिवार को भी विशेष बधाई दी।

यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद Arts, Commerce या Science—चूरू के छात्रों के लिए आसान गाइड